नयी दिल्ली: सात जून (ए
) हालिया विधानसभा चुनावों में क्षेत्रीय आधार वाली तृणमूल कांग्रेस और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) की हार के बाद बदले राजनीतिक समीकरणों के बीच, विपक्षी ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) गठबंधन के 23 राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मुकाबला करने की रणनीति फिर से तय करने और मतभेद दूर करने के लिए सोमवार को बैठक करेंगे।
राष्ट्रीय राजधानी के ‘कॉन्स्टीट्यूशन क्लब’ में होने वाली इस बैठक में कांग्रेस के राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे, तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी, समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तेजस्वी यादव और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के उद्धव ठाकरे समेत विपक्षी दलों के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की संभावना है।