नेतन्याहू ने ईरान के साथ संघर्ष रुकने की बात स्वीकार की

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

दुबई: आठ जून (एपी) इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को ईरान के साथ युद्ध विराम की बात स्वीकार की, लेकिन उन्होंने भविष्य में होने वाले हमलों का “बलपूर्वक” जवाब देने का संकल्प व्यक्त किया।

नेतन्याहू ने एक वीडियो बयान में कहा कि इजराइल द्वारा “तेहरान में आतंकी शासन पर प्रहार” करने के बाद लड़ाई रुक गई। उन्होंने हालांकि कहा कि अगर ईरान “गलती करता है और हम पर फिर से हमला करता है, तो हम बलपूर्वक जवाब देंगे।”

यह घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दोनों पक्षों को तत्काल गोलाबारी रोकने और शांति बहाली की बातचीत पर लौटने की अपील के बाद सामने आई है।