पेरिस: 18 जून (ए) भारत ने अमेरिका-ईरान शांति समझौते का बृहस्पतिवार को स्वागत करते हुए कहा कि वह पश्चिम एशिया में अपने सहयोगी देशों के साथ लगातार संपर्क में है और क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता बनाए रखने के लिए ‘‘आगे की प्रक्रिया’’ में रचनात्मक योगदान देने को तैयार है।
विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने प्रेस वार्ता में कहा कि भारत ने हमेशा विवाद को सुलझाने के लिए बातचीत और कूटनीति पर जोर दिया है और उसे उम्मीद है कि अमेरिका-ईरान के बीच बनी समझ से लंबे समय तक शांति बनी रहेगी।