उप्र विधानसभा में सपा के मुख्य सचेतक कमाल अख्तर ने दिया इस्तीफा

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love

लखनऊ: 30 जून (ए) उत्तर प्रदेश विधानसभा में समाजवादी पार्टी (सपा) के मुख्य सचेतक कमाल अख्तर ने मंगलवार को पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

अख्तर ने ‘ कहा, ‘‘मैंने हमेशा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देशों का पालन किया है। वह जो भी निर्देश देंगे, उसका पालन किया जाएगा।’’उन्होंने कहा कि हर पार्टी-संगठन में बदलाव होते रहते हैं और ये कोई स्थायी पद तो है नहीं। सांसद रुचि वीरा के साथ अनबन को लेकर सवाल पर कहा कि ये उन्हीं से पूछिए। इस्तीफे के पीछे रुचि वीरा के साथ विवाद पर कहा कि इससे कोई लेनादेना नहीं है।अख्तर मुरादाबाद जिले की कांठ सीट से सपा के विधायक हैं। सूत्रों ने बताया कि।  विधायक कमाल अख्तर का इस्तीफा मुरादाबाद सांसद रुचि वीरा के साथ विवाद के बीच आया है। हालांकि इस्तीफे को लेकर अभी तक पार्टी से कोई अधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। कमाल अख्तर का इस्तीफा ऐसे समय आया है जब पार्टी आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर लगातार संगठनात्मक स्तर पर सक्रिय है। ऐसे में उनके इस कदम को सपा की आंतरिक राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। गौरतलब है कि बागी विधायक मनोज पांडेय के इस्तीफे के बाद सपा ने कमाल अख्तर को 28 जुलाई 2024 को मुख्य सचेतक बनाया था। इससे पहले विधायक मनोज कुमार पांडेय मुख्य सचेतक थे लेकिन 2024 राज्यसभा के दौरान बागी हुए मनोज कुमार पांडेय ने मुख्य सचेतक के पद से इस्तीफा दे दिया था। यही नहीं मनोज कुमार पांडेय के भाजपा के उम्मीदवार के पक्ष मतदान किया था। मनोज पांडेय के पाला बदलने के बाद यह पद खाली हुआ था जिस पर कमाल अख्तर को नियुक्त किया गया था। अब एक फिर कमाल अख्तर के इस्तीफे के बाद एक यह पद फिर खाली हो गया है।