चंडीगढ़: एक जुलाई (ए)

) पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में बुधवार को बारिश हुई, जिससे पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग के आंकड़ों से यह जानकारी मिली।
पंजाब में मोहाली, खरड़, पठानकोट, पटियाला और होशियारपुर में बारिश हुई, जबकि हरियाणा के अंबाला, यमुनानगर, सोनीपत, हिसार, रोहतक और करनाल के अलावा केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में भी बुधवार सुबह बारिश दर्ज की गई।