दिल्ली में भारी बारिश; मौसम विभाग ने जारी किया ‘रेड’ और ‘ऑरेंज’ अलर्ट

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: सात जुलाई (ए)

) दिल्ली में मंगलवार अपराह्न जोरदार बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से कुछ राहत मिली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पूरे शहर में बारिश और तेज हवाओं को लिए ‘रेड’ और ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने एनसीआर के अलावा उत्तर प्रदेश और हरियाणा के अन्य कई इलाकों में भी बारिशी की चेतावनी दी है। इनमें हरियाणा के कैथल, राजौंद, असंध, सफीदों, गोहाना, गन्नौर, सोनीपत, रोहतक और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, खतौली, सकौती टांडा, हस्तिनापुर, चांदपुर, बड़ौत, दौराला, बागपत, मेरठ, खेकड़ा, मोदीनगर, किठौर, पिलखुआ, हापुड, गुलौटी, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, खुर्जा शामिल है।