दुबई: 12 जुलाई (एपी) होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान के हमले की चपेट में आए साइप्रस के ध्वज वाले कंटेनर पोत में आग लगने के बाद चालक दल ने उसे छोड़ दिया है। ब्रिटिश सेना ने यह जानकारी दी।
ब्रिटिश सेना की निगरानी में काम करने वाले ‘यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस’ केंद्र ने बताया कि पोत ओमान के समुद्र तट के करीब वाले मार्ग से गुजर रहा था।![]()