छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में रास में हंगामा, कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 22 जुलाई (ए) ‘नीट’ परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में विपक्षी दलों के हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही बुधवार को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

बैठक शुरु होने पर सभापति सी पी राधाकृष्णन ने सिक्किम के नामची जिले में हुए सुरंग हादसे का जिक्र किया और इसमें जान गंवाने वाले 20 मजदूरों को सदन में श्रद्धांजलि दी गई।