सलमान, करीना, आलिया, कमल हासन समेत कई अभिनेताओं ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन किया

मनोरंजन
Spread the love

नयी दिल्ली: 23 जुलाई (ए) शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के बाद फिल्म जगत के कई कलाकार उनके समर्थन में सामने आए हैं। सलमान खान, आलिया भट्ट, करीना कपूर खान और कमल हासन समेत कई सितारों ने छात्रों की मांगों का समर्थन किया है।

मशहूर खान अभिनेताओं में सबसे पहले सलमान खान ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि छात्रों की बेहतर शिक्षा व्यवस्था की मांग उचित है, लेकिन आंदोलन का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए।