सरकार और कॉजपा के बीच आज ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब’ में होगी वार्ता

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 24 जुलाई (ए) सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के बीच शुक्रवार को यहां ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ में बातचीत होने वाली है। संगठन ने कहा कि केंद्र सरकार ने बैठक तटस्थ स्थान पर आयोजित किए जाने की उसकी मांग स्वीकार कर ली है।

हालांकि, अभी तक सरकार की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है।