परीक्षा पेपर लीक मामला: त्वरित अदालत में सीबीआई के वकील के पेश न होने पर पहली सुनवाई टली

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 27 जुलाई (ए)) नीट पेपर लीक मामले की सुनवाई के लिए तय की गई अदालत में सोमवार को पहली सुनवाई टाल दी गई, क्योंकि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की ओर से कोई भी पेश नहीं हुआ।

दो आरोपियों -दिनेश बिवाल और विकास बिवाल- की जमानत याचिकाओं पर विशेष न्यायाधीश अनु ग्रोवर बालीगा के सामने सुनवाई होनी थी।