हाई स्कूल में छात्र ने की गोलीबारी, छह लोगों की मौत और कई घायल

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

नोंथाबुरी (थाईलैंड): सात अगस्त (ए) थाईलैंड में बैंकॉक के बाहरी इलाके में स्थित एक हाई स्कूल में शुक्रवार को एक छात्र द्वारा की गई गोलीबारी में तीन शिक्षकों और तीन विद्यार्थियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

‘रॉयल थाई पुलिस’ के प्रवक्ता त्रैरोंग पिवपन ने बताया कि गोलीबारी की यह घटना देश की राजधानी के उत्तर-पश्चिम में स्थित नोंथाबुरी प्रांत के ‘देबसिरिन नोंथाबुरी स्कूल’ में हुई।रॉयल थाई पुलिस के प्रवक्ता त्रैरोंग पिवपन ने समाचार एजेंसी एपी को बताया कि हमलावर छात्र गंभीर रूप से घायल है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि 15 अन्य लोग घायल हुए हैं जिनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस के अनुसार, गोलीबारी के पीछे की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि छात्र ने इस्तेमाल की गई बंदूक अपने परिवार के किसी सदस्य से हासिल की थी।थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चार्नवीराकुल ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को घायलों और पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए हैं।

घटना के करीब एक घंटे बाद सामने आई तस्वीरों में स्कूल के बाहर लोग एक-दूसरे को सांत्वना देते नजर आए। वही पुलिस और राहतकर्मी स्कूल परिसर के अंदर जांच और बचाव कार्य में जुटे थे