पटना: 13 अगस्त (ए) बिहार सरकार ने भोजपुर जिले में 17 जून को कथित मुठभेड़ में मारे गए भरत तिवारी के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने और आर्थिक सहायता प्रदान करने की बृहस्पतिवार को घोषणा की।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि सरकार शोकाकुल परिवार को आर्थिक सहायता देगी और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान करेगी।इस संबंध में मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट साझा कर जानकारी दी कि न्यायिक जांच की अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर बिहार सरकार द्वारा दिवंगत भरत तिवारी के पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी और साथ ही उनके एक परिजन को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी। इस फैसले के बाद इस पूरे मामले में चल रहे राजनीतिक और सामाजिक गतिरोध के शांत होने की उम्मीद जताई जा रही है क्योंकि इस घटना के बाद से ही स्थानीय स्तर पर काफी बवाल देखने को मिला था।
