पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री ने अमेरिका, ब्रिटेन और चीन के राजनयिकों के साथ बातचीत की

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

इस्लामाबाद: 14 अगस्त (ए) पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इसहाक डार ने शुक्रवार को द्विपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करने के लिए अमेरिका की प्रभारी राजदूत नताली बेकर, ब्रिटेन की उच्चायुक्त जेन मैरियट और चीनी राजदूत जियांग जैडोंग के साथ अलग-अलग बातचीत की।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, अमेरिकी राजनयिक के साथ अपनी बैठक में डार ने पाकिस्तान-अमेरिका संबंधों में सकारात्मक दिशा की सराहना की और स्थायी शांति के लिए बातचीत और कूटनीति के महत्व पर जोर दिया।