बारिश के चलते जौनपुर में एक से इंटर तक के सभी विद्यालय 18 अगस्त को रहेंगे बंद

उत्तर प्रदेश जौनपुर
Spread the love

जौनपुर,17अगस्त (ए)। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में अत्यधिक बारिश एवँ जलभराव के दृष्टिगत जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में कल दिनांक 18 अगस्त 2026 को कक्षा 1 से 12 तक के सभी परिषदीय विद्यालय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई / आईसीएसई /उ0प्र0 बोर्ड के सभी विद्यालय बंद रहेंगे !
सभी खण्डशिक्षाधिकारी इसका कड़ाई से अनुपालन करायें ! यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां दी है।