खड़ी बस से टकराई कार, दो युवकों की मौत

उत्तर प्रदेश गौतम बुद्ध नगर
Spread the love

ग्रेटर नोएडा: 29 अगस्त (ए) गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा में शनिवार को तेज गति से गुजर रही एक कार के सड़क किनारे खड़ी एक सरकारी बस से टकराने पर दो युवकों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि अलीगढ़ के टप्पल के रहने वाले धीरज (23), भरत (20) और भानु (17) अपनी कार से किसी काम से ग्रेटर नोएडा आ रहे थे। उन्होंने कहा कि जब वे नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन के समीप पहुंचे तो ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर खड़ी उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस से कार पीछे से टकरा गई जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।