खड़े ट्रक से टकराई गाड़ी, छह तीर्थयात्रियों की मौत

राष्ट्रीय
Spread the love

फरीदाबाद: एक सितंबर (ए) हरियाणा के पलवल में मंगलवार को कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर एक पिक-अप गाड़ी के सड़क पर खड़े हुए ट्रक से टकराने से छह तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए।

एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा तड़के करीब 4.30 बजे हुआ, जब पिक-अप गाड़ी में सवार लोग राजस्थान में खाटू श्याम मंदिर और राज्य के अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन करके लौट रहे थे और वृंदावन जा रहे थे।पुलिस अधिकारी ने बताया कि मरने वालों में तीन महिलाएं थीं।

घायलों को पलवल के एक अस्पताल ले जाया गया, जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया।

हादसे में मृत और घायल हुए लोग उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के रहने वाले थे।