नयी दिल्ली: दो सितंबर (ए) ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के वरिष्ठ नेता सैयद आसिम वकार बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए।
उन्होंने कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।कांग्रेस में शामिल होने के बाद आसिम वकार ने कहा कि हमारी लड़ाई है उनसे है जो देश से प्यार नहीं करते है. बीजेपी को उखाड़ फेंकना है. मुझे एआईएमआईएम में रहने के दौरान ये लगा कि बीजेपी को हटाना है लेकिन बीजेपी के खिलाफ नहीं लड़ते हैं. कांग्रेस पर निशाना साधते हैं. इसलिए मैं कांग्रेस ज्वाइन कर रहा हूं. असल में बीजेपी से अगर कोई लड़ रहा है तो राहुल गांधी लड़ रहे हैं ।
