वाराणसी (उप्र): दो सितंबर (ए) काशी हिंदू विश्वविद्यालय के उप रजिस्ट्रार की पत्नी ने उनके खिलाफ लंका थाने में बुधवार को एक महिला कर्मचारी के साथ संबंध रखने, मानसिक प्रताड़ना और मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।
लंका थानाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि काशी हिंदू विश्वविद्यालय के उप रजिस्ट्रार ए. वेलु की पत्नी ने उन पर विश्वविद्यालय की एक महिला कर्मचारी के साथ अवैध संबंध रखने, मारपीट करने और आत्महत्या के लिये उकसाने के आरोप लगाये हैं।
