गोबर फेंकने को लेकर विवाद के बाद एक महिला की हत्या, दो लोग घायल

उत्तर प्रदेश बांदा
Spread the love

बांदा (उप्र): पांच सितंबर (ए) उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में गोबर फेंकने को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद धारदार हथियारों से किए गए हमले में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

क्षेत्राधिकारी (सदर) सौरभ सिंह ने बताया कि घटना शुक्रवार को जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव में हुई।