लखनऊ: सात सितंबर (ए) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डिजिटल और कृत्रिम मेधा (एआई) साक्षरता पर जोर देते हुए सोमवार को कहा कि एआई और ‘डीप-टेक’ जैसी नये जमाने की प्रौद्योगिकियां शिक्षा, स्वास्थ्य, खेती, उद्योग तथा रोजगार के क्षेत्र में नए मौके पैदा कर रही हैं।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर ‘योगी की पाती’ शीर्षक से की गई एक पोस्ट में कहा, ‘‘शिक्षा सिर्फ बच्चों को पढ़ना-लिखना सिखाने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उन्हें ज्ञान, संस्कार, अनुशासन, आत्मविश्वास और ऐसी समझ भी देनी चाहिए जो उनके जीवन को सही दिशा दे सके।’’
