जेल में पूर्व विधायक के पास मिला मोबाइल, प्राथमिकी दर्ज

राष्ट्रीय
Spread the love

जयपुर: 10 सितंबर (ए) राजस्थान की जयपुर केंद्रीय जेल में बंद बहरोड़ के पूर्व विधायक बलजीत यादव के पास तलाशी के दौरान एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। जेल प्रशासन ने इस मामले में लालकोठी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यादव ने कथित तौर पर मोबाइल फोन को जमीन पर बिछाए गए कंबल के नीचे छिपा रखा था।लालकोठी थानाधिकारी श्याम सुंदर शर्मा ने गुरुवार को बताया कि जेल प्रशासन की ओर से थाने में एक मुकदमा दर्ज करवाया गया है. जिसमें बताया गया है कि जेल प्रशासन की ओर से बुधवार को दोपहर में वार्ड नंबर 5 में सघन तलाशी अभियान चलाया गया. इस दौरान विचाराधीन बंदी पूर्व विधायक बलजीत यादव के पास एक मोबाइल मिला है. रिपोर्ट में बताया गया है कि उन्होंने मोबाइल को कंबल में छुपा रखा था. जेल प्रशासन ने मोबाइल जब्त कर लालकोठी थाना पुलिस को सौंप दिया है. इस पूरे मामले को लेकर जेल प्रहरी विष्णु की ओर से थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया है.बहरोड़ से विधायक रहे बलजीत यादव के खिलाफ विधायक कोष में करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार के आरोप हैं. इसी मामले में वह जेल में बंद हैं.