बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या: कैब चालक लड़की को अगवा करने से पहले इलाके के चक्कर काटता रहा

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 10 सितंबर (ए) राष्ट्रीय राजधानी के महरौली इलाके में जून में फुटपाथ पर सो रही 10 वर्षीय एक बच्ची का अपहरण करने और उसकी दुष्कर्म करने के बाद हत्या के मामले में पुलिस के आरोप-पत्र से खुलासा हुआ है कि आरोपी कैब चालक लड़की को अगवा करने से पहले इलाके के चक्कर काटता रहा और उसने अपनी दो बुकिंग रद्द कीं।

पुलिस ने बताया कि बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न करने और उसकी हत्या करने के बाद उसके शव को छिपाने की जल्दबाजी में कैब चालक एक महत्वपूर्ण सबूत छोड़ गया जो उसका ड्राइविंग लाइसेंस था।