नयी दिल्ली: 11 सितंबर (ए) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान मशहूर कवि और दार्शनिक तिरुवल्लुवर द्वारा रचित ‘तिरुक्कुरल’ की रूसी भाषा में अनूदित पुस्तक भेंट की।
तिरुक्कुरल, तिरुवल्लुवर की एक महत्वपूर्ण रचना है, जिसमें कई विषयों पर ज्ञानवर्धक दोहे लिखे गए हैं।
