बलिया (उप्र): 12 सितंबर (ए) बलिया जिले के दोकटी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा से कथित रूप से छेड़खानी और अश्लील हरकत करने के आरोप में एक सिपाही के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार दोकटी थाना में शुक्रवार की रात थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली कक्षा नौ की 15 वर्षीया छात्रा की शिकायत पर दोकटी थाना में तैनात सिपाही पंकज गुप्ता के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 (किसी महिला की लज्जा भंग करने के लिए आपराधिक बल प्रयोग) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
