फैक्टरी में लगी आग, घबराकर बगल की इमारत से कूदे लोग, छह घायल

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 13 सितंबर (ए) उत्तर पश्चिमी दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में रविवार को एक गोदाम-सह-कारखाने में आग लगने के बाद उसकी बगल में स्थित इमारत से कुछ लोग दहशत में कूद गए जिससे महिलाओं और बच्चों समेत छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, आग जूडो की पोशाक और बॉक्सिंग दस्ताने बनाने वाली फैक्टरी के भूतल और पहली मंजिल पर लगी थी। उन्होंने बताया कि आग लगने के समय परिसर के अंदर कोई मौजूद नहीं था।