सिगरेट जलाने के लिए माचिस देने से मना करने पर व्यक्ति की हत्या, तीन पकड़े गए

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 16 सितंबर (ए) उत्तर पश्चिमी दिल्ली में सिगरेट जलाने के लिए माचिस देने से इनकार करने को लेकर हुए झगड़े के दौरान 30 वर्षीय व्यक्ति की कथित रूप से चाकू से वार कर हत्या कर दी गई जबकि हमले में एक अन्य शख्स जख्मी हो गया।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि यह घटना मंगलवार को केशव पुरम इलाके में एक शराब की दुकान के सामने तब हुई जब तीन लोगों ने भवानी और आशाराम से सिरगेट जलाने के लिए माचिस मांगी।