एटा: 21 सितंबर (ए) उत्तर प्रदेश के एटा जिले में सोमवार को अपर दीवानी न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन) आरती मौर्या की अदालत परिसर में काम करते समय अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।
कोतवाली नगर प्रभारी धर्मेंद्र पवार ने बताया कि अपर दीवानी न्यायाधीश की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसकी जानकारी मिलते ही अदालत परिसर में अफरा-तफरी मच गई और उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।
