दिल्ली पुलिस ने कॉजपा के प्रदर्शन से पहले यूट्यूबर ध्रुव राठी को हिरासत में लिया: पुलिस सूत्र

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 10 अक्टूबर (ए) दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले शनिवार को यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित उनके आवास से हिरासत में ले लिया। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

राठी इस प्रदर्शन में शामिल होने आए थे। इस प्रदर्शन को लेकर पूरी राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

इससे पहले दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों और प्रक्रियागत आवश्यकताओं का हवाला देते हुए इस प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया था।

पुलिस ने एहतियातन हिरासत की कार्रवाई तेज कर दी है और प्रदर्शनकारियों को प्रदर्शनस्थल तक पहुंचने से रोकने के लिए रणनीतिक स्थानों पर जवानों को तैनात किया है।

अब तक पुलिस नयी दिल्ली इलाके में विभिन्न स्थानों से लगभग 150 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले चुकी है।