अपहरणकर्ताओं की कार गाय से टकरायी, चंगुल से बचकर भागा युवक

राष्ट्रीय
Spread the love

गुरुग्राम: 14 अक्टूबर (ए) हरियाणा के गुरुग्राम में एक युवक उस समय अपहरणकर्ताओं के चंगुल से निकल कर भाग गया जब उसकी कार की टक्कर एक गाय से हो गयी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में महेंद्रगढ़ निवासी नितिन (20) और झज्जर निवासी खुश उर्फ मंजीत (19) को गिरफ्तार किया गया है।