भाजपा विधायक का वाट्सएप नंबर हैक कर पैसे की मांग, प्राथमिकी दर्ज

उत्तर प्रदेश सोनभद्र
Spread the love

सोनभद्र (उप्र): 18 अक्टूबर (ए) उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में सदर क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक भूपेश चौबे का वाट्सएप नंबर कथित तौर पर हैक कर कुछ लोगों से पैसे मांगे गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक वर्मा ने रविवार देर शाम बताया कि विधायक भूपेश चौबे ने साइबर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनका वाट्सएप मोबाइल नंबर किसी ने हैक कर लिया है।

एसपी के मुताबिक, विधायक ने पुलिस को बताया कि हैकर ने कुछ मोबाइल नंबरों पर संदेश भेजकर पैसों की मांग की थी। उन्होंने बताया कि मामले में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विधायक भूपेश चौबे ने भी उनका मोबाइल नंबर हैक किए जाने की जानकारी देते हुए लोगों से अपील की कि वे किसी भी तरह से पैसे या अन्य धनराशि की मांग किए जाने पर ध्यान न दें।