टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी: हरियाणा का संदिग्ध शस्त्र अधिनियम के मामले में जमानत पर था, पिता का दावा

राष्ट्रीय
Spread the love

सोनीपत (हरियाणा): 19 अक्टूबर (ए) मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी की घटना में कथित संलिप्तता के आरोप में राजस्थान से हिरासत में लिए गए तीन संदिग्धों में से एक के पिता ने बताया कि उनका बेटा शस्त्र अधिनियम के एक मामले में जमानत पर बाहर था।सोमवार को राजस्थान के कोटा शहर में पुणे-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस से इन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। कोटा पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि उनकी योजना नेपाल भागने की थी.उन्होंने बताया कि आरोपियों में से दो की पहचान बिहार के बेगूसराय के रितिक और सोनीपत के रेहान के रूप में हुई है।

रेहान के पिता रईसुद्दीन ने सोमवार को यहां पत्रकारों को बताया कि उनका बेटा, जो 9वीं कक्षा से पढ़ाई छोड़ चुका है, पहले भी ‘आर्म्स एक्ट’ (हथियार कानून) के तहत दर्ज एक मामले में गिरफ्तार हो चुका था और फिलहाल जमानत पर बाहर था।

उसके पिता रायसुद्दीन (जो एक दिहाड़ी मजदूर हैं) ने मीडिया को बताया कि करीब 4-5 महीने पहले उनके बेटे के खिलाफ अवैध हथियार रखने का एक मामला दर्ज हुआ था, जिसके बाद उसकी मां ने उसकी जमानत कराई थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि वे पिछले 10 वर्षों से अपने बेटे से अलग रह रहे थे और वह अपनी मां के साथ देवडू गांव में रहता था, इसलिए उन्हें उसकी हालिया आपराधिक गतिविधियों की कोई भनक नहीं थी। पिता ने कानून से मांग की है कि यदि उनका बेटा दोषी पाया जाता है, तो उसे सख्त से सख्त सजा दी जाए।

राजस्थान में कोटा पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि नाबालिग समेत संदिग्धों को सोमवार को कोटा शहर में पुणे-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस से हिरासत में लिया गया। वे नेपाल भागने की फिराक में थे।पकड़े गए आरोपियों में से एक की पहचान बिहार के बेगूसराय निवासी ऋतिक और सोनीपत निवासी रेहान के रूप में हुई है।राजस्थान पुलिस के मुताबिक, शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि हरियाणा के रेहान का संपर्क अमेरिका में रह रहे अनिल पंडित से था। अनिल पंडित को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है।

फायरिंग के बाद सोशल मीडिया पोस्ट और ऑडियो क्लिप के जरिए अनिल पंडित ने हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया। उसने सलमान खान को भी धमकी दी और उनसे लॉरेंस बिश्नोई से माफी मांगने को कहा। पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट और ऑडियो क्लिप को वेरिफाई कर रही है।रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में तीन हमलावरों ने श्रॉफ की कार पर गोलियां चलाईं। अभिनेता तो सुरक्षित बच गए, लेकिन उनका ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, ‘वॉर’ फिल्म के अभिनेता पर तीन राउंड गोलियां चलाई गईं।