ब्रिटेन की महिला पर्यटक के यौन उत्पीड़न के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

राष्ट्रीय
Spread the love

तिरुवनंतपुरम: 19 अक्टूबर (ए) केरलम के तिरुवनंतपुरम में ब्रिटेन की एक महिला पर्यटक का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में पुलिस ने सोमवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान वर्कला के ओडायम निवासी शाहद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वर्कला में रुकी एक महिला रविवार देर रात खाना खाने के लिए बाहर गई थी।पुलिस ने बताया कि सोमवार तड़के करीब 1:30 बजे जब वह अपने कमरे में लौट रही थी, तब आरोपी ने उसके पास आकर उसके साथ छेड़छाड़ की।उन्होंने बताया कि आरोपी ने महिला पर्यटक के साथ बदसलूकी की और बाद में उसकी ड्रेस फाड़ दी।महिला ने पर्यटकों के एक समूह के पास जाकर मदद मांगी, जिन्होंने बीच-बचाव किया और आरोपी को रोका।सोमवार सुबह महिला ने पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।पुलिस ने महिला पर्यटक द्वारा रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो की मदद से आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया।मामले की विस्तृत जांच चल रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को रिमांड के लिए मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।