टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी में घायल ब्लॉगर की केईएम अस्पताल में सर्जरी, गोली निकाली गई

राष्ट्रीय
Spread the love

मुंबई: 21 अक्टूबर (ए) मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी के दौरान ब्लॉगर उमेश चौहान के शरीर में फंसी गोली बुधवार को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) द्वारा संचालित केईएम अस्पताल में सर्जरी के बाद निकाल दी गई। बीएमसी ने यह जानकारी दी।

बीएमसी ने एक बयान में कहा कि सर्जरी के बाद चौहान के महत्वपूर्ण शारीरिक मानक स्थिर हैं और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। बीएमसी ने एक बयान में कहा कि सर्जरी के बाद चौहान के महत्वपूर्ण शारीरिक मानक स्थिर हैं और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

नगर निकाय ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देते हुए कहा, ‘‘गोली लगने से घायल होने के बाद केईएम अस्पताल में उपचार करा रहे उमेश चौहान के शरीर से 21 अक्टूबर को सुबह आठ बजे ऑपरेशन थिएटर में सामान्य एनेस्थेसिया देकर सर्जरी के माध्यम से गोली निकाली गई।’’

बीएमसी ने बताया कि यह प्रक्रिया केईएम अस्पताल में सीवीटीएस विभाग के प्रमुख डॉ. उदय एकनाथ जाधव और सर्जरी विभाग में इकाई के प्रमुख डॉ. राम प्रजापति ने की।

बयान के अनुसार, चौहान को सर्जरी के बाद निगरानी और देखभाल के लिए ईएसआर गहन चिकित्सा इकाई में स्थानांतरित कर दिया गया।

बीएमसी ने कहा कि उनके महत्वपूर्ण शारीरिक मानक फिलहाल स्थिर हैं और डॉक्टर उन पर करीबी नजर रखे हुए हैं।

रविवार शाम जुहू इलाके में जब गोलीबारी हुई, तब चौहान श्रॉफ की कार के पास खड़े थे। ‘वॉर’ फिल्म के 36 वर्षीय अभिनेता टाइगर श्रॉफ इस घटना में बाल-बाल बच गए, जबकि उनकी कार के चालक और चौहान गोलीबारी में घायल हो गए।