जबलपुर: 22 अक्टूबर (ए) मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन यात्रा के दौरान बुधवार देर रात बिजली का तार ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और छह अन्य झुलस गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर रात 12 बजकर चार मिनट पर मझौली थाना क्षेत्र में हुई।
