शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय सोनभद्र
Spread the love

सोनभद्र (उप्र): 22 अक्टूबर (ए) सोनभद्र जिले में शादी का झांसा देकर 21 वर्षीय युवती का यौन शोषण करने के आरोप में पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसके पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि जिले के जुगैल थाना क्षेत्र की निवासी युवती ने बुधवार को थाने में लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया कि उसके पड़ोसी विशांत ने शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया।

वर्मा के मुताबिक युवती ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि विशांत ने छह अक्टूबर और 10 अक्टूबर को उसके साथ यौन शोषण किया।

वर्मा ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर जुगैल थाने में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया और मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने बृहस्पतिवार को जुगैल थाना क्षेत्र के जोरबा गेट से विशांत को गिरफ्तार कर लिया।

वर्मा के अनुसार गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।