नयी दिल्ली: 23 अक्टूबर (ए) दक्षिण पश्चिम दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में बृहस्पतिवार देर रात एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस को बृहस्पतिवार देर रात करीब 12.53 बजे सामुदायिक केंद्र में कार बाजार के पास एक व्यक्ति को गोली मारे जाने की जानकारी मिली।
