सीवान: 23 अक्टूबर (ए) बिहार के सीवान जिले में एक घर में रखे पटाखों में शुक्रवार शाम विस्फोट होने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
सीवान के जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा ने ‘ बताया, “सीवान के जोमो इलाके में एक घर के अंदर शुक्रवार शाम विस्फोट होने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य के घायल होने की सूचना है।”यह घटना शुक्रवार शाम की है।”
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जिस घर में विस्फोट हुआ, उसमें पटाखे रखे हुए थे। संबंधित अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों के अनुसार, तीन लोगों को मामूली चोटें आई थीं। वे घटनास्थल से निकलकर अपने रिश्तेदारों के पास चले गए।
उन्होंने कहा, “हम उन लोगों का पता लगा रहे हैं।”
इस मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
