कथित तौर पर देसी शराब पीने से बसपा पार्षद समेत दो लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ जांजगीर-चाम्पा
Spread the love

जांजगीर: 24 अक्टूबर (ए) छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में कथित तौर पर देसी शराब पीने से बसपा पार्षद समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति बीमार पड़ गया। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

जिले के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) टोपेश वर्मा ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पार्षद रामखिलावन जांगड़े (55) और निजी क्लिनिक चलाने वाले जोहित खरे (52) के रूप में हुई है।यह घटना शुक्रवार रात पामगढ़ कस्बे में हुई। जांजगीर के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी तोपेश वर्मा ने बताया कि बहुजन समाज पार्टी के पार्षद 55 वर्षीय रामखिलावन जांगड़े और निजी क्लिनिक चलाने वाले 52 वर्षीय जोहित खरे ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर देसी शराब पी थी। घर लौटने के बाद, जांगड़े और खरे को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। उन्हें पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बाद में, जांगड़े को बिलासपुर के छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (सिम्स) में शिफ्ट कर दिया गया। जबकि खरे को वहां के अपोलो अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।तोपेश ने कहा कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। पुलिस के अन्य अधिकारी ने बताया कि तीसरे व्यक्ति की पहचान कमल नाथ खरे उर्फ ​​राजा के रूप में हुई है, उसकी हालत शनिवार को बिगड़ गई। उसे बिलासपुर के सिम्स में भर्ती कराया गया है।