नयी दिल्ली: 26 अक्टूबर (ए) रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को 2.12 लाख करोड़ रुपये की लागत से सैन्य प्लेटफॉर्म और हथियारों की खरीद को मंजूरी दी, जिनमें बहु-उपयोगी हल्के हेलीकॉप्टर और लंबी दूरी की कामिकेज ड्रोन प्रणाली भी शामिल हैं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा खरीद परिषद (डीएसी) ने खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी।