शादी के लिए महिला पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश बिजनौर
Spread the love

बिजनौर (उप्र): 29 अक्टूबर (ए) बिजनौर जिले में कथित रूप से एक महिला पर शादी के लिए अपना धर्म बदलने का दबाव बनाने और खुद की पहचान छिपाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में 35 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक के के बिश्नोई ने बताया कि आरोपी सलमान धामपुर के हबीब वाला गांव का निवासी और पेशे से ऑटोरिक्शा चालक है।पुलिस ने बताया कि सलमान ने वर्ष 2019 में चंडीगढ़ में 30 वर्षीय शिकायतकर्ता से मिलने पर अपना परिचय संदीप के रूप में दिया था।

शिकायत के अनुसार, दोनों दोस्त बन गए और बिना शादी किए उनके तीन बच्चे हुए।

शिकायत में कहा गया है कि बाद में महिला को उसके आधार कार्ड के जरिए आरोपी की असली पहचान का पता चला, जिसके बाद वह उसे और बच्चों को अपने गांव ले आया।महिला ने आरोप लगाया कि सलमान अब उससे शादी करने के लिए अपना धर्म बदलने का दबाव बना रहा था और उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया है।

एसपी ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर, पुलिस ने सलमान को ‘उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम’ की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया है।