पेशावर: छह नवंबर (ए) पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शुक्रवार को एक यात्री बस और डंपर ट्रक की टक्कर में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई तथा 29 अन्य घायल हो गए। अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के अनुसार, एबटाबाद मोटरवे पर हुए इस हादसे में मारे गए लोगों के शव और घायलों को अयूब टीचिंग अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल के प्रवक्ता ने बताया कि सात शव और 30 घायलों को आपातकालीन विभाग में लाया गया था, जहां बाद में एक घायल ने दम तोड़ दिया। अन्य घायलों में पांच बच्चे और छह महिलाएं भी शामिल हैं।
अस्पताल प्रशासन ने छह घायलों की हालत गंभीर बताई है।
