कानून-व्यवस्था का हवाला देकर पत्रकारों के काम में दखल नहीं दिया जा सकता: संगठन ने सुप्रीम कोर्ट से कहा

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 21 नवंबर (ए) उच्चतम न्यायालय में एक याचिकाकर्ता संगठन ने कहा है कि हर बार कानून-व्यवस्था बनाए रखने का हवाला देकर पत्रकारों के काम में दखल नहीं दिया जा सकता।

संगठन ने अक्टूबर में दिल्ली में हुए प्रदर्शनों की रिपोर्टिंग करने वाले मीडियाकर्मियों को कथित तौर पर जबरन हिरासत में लेने और उनके साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है।