नयी दिल्ली: 22 नवंबर (ए) आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने रविवार को दावा किया कि समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराने के प्रति गंभीर नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा का एकजुट होकर मुकाबला करने के उद्देश्य से इन दोनों दलों के लिए सामाजिक परिवर्तन मोर्चा में शामिल होने के वास्ते दरवाजे खुले हैं।
