न्यूजीलैंड के एक विकेट पर 77 रन

खेल
Spread the love

क्राइस्टचर्च: 27 नवंबर (ए) न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन शुक्रवार को यहां बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद लंच तक एक विकेट पर 77 रन बनाए।

अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे गुरनूर बराड़ ने लंच से पहले की आखिरी गेंद पर डेवोन कॉनवे को पगबाधा आउट करके भारत को पहली सफलता दिलाई। कॉनवे ने 79 गेंद पर 31 रन बनाए और चार चौके लगाए।

लंच के समय दूसरे छोर पर कप्तान टॉम लैथम 42 रन पर खेल रहे थे।

इससे पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने अपनी टीम में एक बदलाव करके प्रसिद्ध कृष्णा की जगह बराड़ को अंतिम एकादश में रखा। न्यूजीलैंड ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।