सुप्रीम कोर्ट का रणबीर कपूर अभिनीत ‘रामायण’ के खिलाफ याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 27 नवंबर (ए) उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म ‘रामायण: राइज ऑफ अ लीजेंड’ की रिलीज को चुनौती देने वाली याचिका को तत्काल सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि महाकाव्य के बारे में अलग विचार रखने वाला कोई भी व्यक्ति अपनी फिल्म बनाने के लिए स्वतंत्र है।

प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची एवं न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने कहा कि फिल्म पहले से ही सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है और जो लोग इसे देखना चाहते थे, वे देख चुके हैं।