अदालत के फैसले से तृणमूल के बागी धड़े को झटका, पार्टी में अंदरूनी संकट गहराया

राष्ट्रीय
Spread the love

कोलकाता: 27 नवंबर (ए) कलकत्ता उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस के बागी विधायक ऋतब्रत बनर्जी की नेता प्रतिपक्ष के पद पर नियुक्ति रद्द कर दी और इस फैसले से पार्टी के बागी धड़े को झटका लगा है। वहीं, ममता बनर्जी खेमे ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पार्टी में फूट डलवाई है।

अदालत ने अखरुज्जमां की पार्टी के मुख्य सचेतक के पद पर नियुक्ति भी रद्द कर दी। उसने कहा कि दोनों नियुक्तियां कानून के तहत उचित नहीं थीं। अदालत ने विधानसभा अध्यक्ष रथिंद्र बोस को निर्देश दिया कि वह कानून के अनुसार 10 दिन के भीतर इन नियुक्तियों पर फिर से विचार करें।