बारात के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से दसवीं का छात्र घायल

उत्तर प्रदेश गौतम बुद्ध नगर
Spread the love

नोएडा (उप्र): 11 दिसंबर (ए)) गौतम बुद्ध नगर जिले के जारचा थाना क्षेत्र के नरौली गांव में बुधवार रात को बारात में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से दसवीं कक्षा का छात्र घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात सेक्टर 93 स्थित एक बारात घर में यह घटना हुई। ऑनलाइन प्रसारित हो रहे 32 सेकंड के एक वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति जश्न मनाने के लिए गोली चलाने की कथित तौर पर कोशिश कर रहा है। पुलिस के अनुसार, उस व्यक्ति को बंदूक चलाने की कोशिश करते हुए और फिर असफल होते हुए देखा जा सकता है।पुलिस ने बताया कि फेज दो थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई और उसे गिरफ्तार करने के लिए एक टीम गठित की गई है।

फेज दो थाना प्रभारी विंध्याचल तिवारी ने ‘ कहा, ‘‘प्रसारित वीडियो के संबंध में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।’’

पुलिस ने बताया कि बारात घर को पहले भी चेतावनी दे दी गई थी कि अगर किसी भी व्यक्ति को हथियार लेकर परिसर के अंदर आने दिया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों ने बताया कि 20 नवंबर को नोएडा में हर्ष फायरिंग की एक अलग घटना में 10 वर्षीय एक लड़का घायल हो गया था, जिसमें पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।