पटना: 29 जून (ए) राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव के भाषण के दौरान एक ड्रोन मंच से टकरा गया लेकिन उन्होंने फुरती दिखाते हुए झुक कर खुद को बचा लिया।
रविवार को यह घटना उस समय हुई जब पूर्व उपमुख्यमंत्री यहां ऐतिहासिक गांधी मैदान में ‘वक्फ बचाओ, संविधान बचाओ’ रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान तेजस्वी यादव बाल-बाल बच गए। तेजस्वी यादव किसी तरह से झुके और पीछे हट कर खुद को बचा लिया। नहीं तो, एक बड़ी अनहोनी हो सकती थी। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को कोई चोट नहीं आई है। इसके बाद वे अपना भाषण जारी रखें।इस बीच सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता दिखाई और ड्रोन को हटाकर किसी तरह से स्थिति को नियंत्रित किया गया।पटना की पुलिस अधीक्षक (मध्य) दीक्षा ने ‘ बताया, ‘‘हम घटना की जांच कर रहे हैं। यह एक प्रतिबंधित क्षेत्र था और ऐसी कोई वस्तु वहां नहीं आनी चाहिए थी। जब रैली हो रही थी, तब पुलिस टीम भीड़ को संभालने में व्यस्त थी। लेकिन मामले की निश्चित रूप से गहन जांच की जाएगी।’’