नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हुई

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली/चंडीगढ़: 31 मार्च (ए)) नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मंगलवार को उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश हुई जबकि हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी जारी रही।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि हरियाणा के हिसार में 7.8 मिलीमीटर (मिमी) बारिश हुई जबकि रोहतक, चरखी दादरी, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, पलवल और सोनीपत में क्रमशः एक मिमी, तीन मिमी, एक मिमी, आठ मिमी, 1.5 मिमी और 0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।